उत्तराखंड विद्यालय शिक्षा परिषद ने बोर्ड फार्म भरने की तिथि का किया विस्तार

दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून

उत्तराखंड विद्यालय शिक्षा परिषद रामनगर द्वारा वर्ष 2021 के लिए हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के संस्थागत व व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के लिए आयोजित की जाने वाली परीक्षा के लिए आवेदन पत्र भरने की परीक्षा तिथि को बढ़ा दिया गया है। इस बार कोरोना महामारी की वजह से अब तक विद्यालयों को बंद रखने के कारण वर्ष 2021 की हाई स्कूल इंटरमीडिएट की संस्थागत एवं व्यक्तिगत परीक्षाओं की परीक्षा हेतु निर्धारित शुल्क के साथ आवेदन पत्र को जमा करने की अंतिम तिथि को बढ़ा दिया गया है विस्तार से जानने के लिए देखिये जारी आदेश