लंबे समय से था प्रमोशन का इंतजार
दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून
उत्तराखंड में लंबे समय से प्रमोशन का इंतजार कर रहे पुलिस कांस्टेबल को आज पुलिस मुख्यालय कार्मिक द्वारा 221कॉन्स्टेबल को हेड कॉन्स्टेबल पद पर प्रमोशन दिया गया है। आज सोमवार को राज्यस्थापना दिवस के अवसर पर 221 नागरिक पुलिस जवानों को पदोन्नत करते हुए हेड कांस्टेबल बनाया गया है। आईजी कार्मिक पुष्पक ज्योति ने बताया कि प्राथमिक प्रशिक्षण के बाद इन कार्मिकों का प्रमोशन किया गया है।
इसके साथ ही सिपाहियों की तैनाती के आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि अभी पीएसी की नियमावली फाइनल होने के बाद पीएसी के दारोगाओं का भी प्रमोशन किया जाना है। जल्द यह प्रक्रिया पूरी होने की संभावना है। जानकारी के अनुसार इन प्रमोशन के बाद पुलिस विभाग में 1500 से ज्यादा भर्तियां कांस्टेबल और दारोगा पद के लिए होनी हैं।
