उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के मामले 65 हजार पार आज 498 नए मामले
पिछले 24 घंटे में इस महामारी से 8 लोगों की मौत
दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून
प्रदेश में कोरोना संक्रमण का रिकवरी रेट 91.59% प्रतिशत हो गया है कुछ दिनों से कोरोना संक्रमण के मामले धीरे धीरे बढ़ रहे है आज कोरोना संक्रमण के 498 मामले आये है, और चिंता की बात है कि मौत के आंकड़े थम नही रहे है इस महामारी से आज 8 लोगों की मौत हुई है। बात अगर विशेषज्ञों से की जाए तो उनका कहना है की त्योहारी सीजन के बाद हो सकता है उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने लगे क्योंकि ठंड धीरे-धीरे बढ़ जाएगी और सर्दी का मौसम कोरोना संक्रमण के लिहाज से काफी संवेदनशील होता है।
शनिवार को प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 498 केस सामने आने से अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 65 हजार के पार हो गयी है।
और 498 नए केस आने से अब कुल एक्टिव केसों की संख्या 3890 हो गईं है । और आज अलग अलग अस्पतालों से 337 कोरोना मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज हो गए है।
आज 8940 सैम्पल की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आयी है वही अभी 14273 सैम्पल्स की जांच अभी प्रतीक्षारत है और आज 10895 सैम्पल्स जांच को भेजे गए है वर्तमान के कोरोना की रिकवरी रेट 91 प्रतिशत है और अभी तक इस महामारी से 1063 मरीजो की मौत हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार अल्मोड़ा जिले में आज कोरोना संक्रमण के 21 मामले सामने आए है।वही बागेश्वर जिले में 15 कोरोना संक्रमण केस सामने आये है, चमोली जिले में आज 62 कोरोना केस आये और चम्पावत जिले में 10 वही देहरादून जिले में सर्वाधिक 148 और हरिद्वार जिले में 36 नैनीताल जिले में 46 वही पौड़ी जिले में 51 और पिथौरागढ़ जिले में 36 रुद्रप्रयाग जिले में 13 टिहरी जिले में 32 और उधम सिंह नगर में 19 उत्तरकाशी जिले में 9 मरीजो में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुयी है और अभी तक 519 मरीज इस संक्रमण से ठीक होकर अन्य प्रदेशों में चले गए है।
