राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी के प्रयास से रामनगर के धनगढ़ी नाले में जल्द ही शुरू होगा पुलनिर्माण का कार्य

दी टॉप टेन न्यूज़ रामनगर

उत्तराखंड के राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी का हमेशा से ही यह प्रयास रहा है कि राज्य में विकास कार्य हो और वह समय-समय पर राज्य के विकास के लिए अपना योगदान देते रहते हैं। चाहे वह राज्य में रेल कनेक्टिविटी की बात हो या फिर किसी अस्पताल में मेडिकल सुविधा की या फिर सुदूर पहाड़ों में स्थित किसी गांव के विकास की ।

सांसद अनिल बलूनी अपने राज्य उत्तराखंड के लिए अपनी पूरी ऊर्जा के साथ सदैव तत्पर रहते हैं और इस बार सांसद बलूनी ने खुशखबरी देते हुए बताया है की बहुप्रतीक्षित धनगढ़ी नाले में पुल का निर्माण आठ नवंबर से शुरू किया जाएगा केंद्रीय भूतल एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को धन्यवाद देते हुए राज्यसभा सांसद और बीजेपी के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी ने कहा कि रामनगर के पास गढ़वाल और कुमाऊं के मुख्य संपर्क मार्ग में बरसात में विकराल रूप लेने वाले धनगढ़ी नाले में 8 नवंबर से पुल निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।

हर बार बरसात शुरू होते ही धनगढ़ी नाले में लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ता था।
इस समस्या को ध्यान में रखते हुए राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ने इससे पूर्व धनगढ़ी नाले में पुल निर्माण को लेकर केंद्रीय भूतल एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर इस समस्या से निजात दिलाने का आग्रह किया था ।
नितिन गडकरी ने इस मामले में सांसद अनिल बलूनी के आग्रह को संज्ञान लेते हुए धनगढ़ी नाले पर पुल बनाने की स्वीकृति प्रदान कर दी है और और अब जल्द ही पुल बनाने की कार्रवाई शुरू होगी।

Verified by MonsterInsights