




दी टॉप टेन न्यूज़ बागेश्वर
आज प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बागेश्वर पहुंच कर नवनिर्मित भाजपा जिला कार्यालय का उदघाटन किया इस दौरान मुख्यमंत्री द्वारा विधान सभा क्षेत्र बागेश्वर की 12 योजनाओं का शिलान्यास धनराशि 4032.91 लाख तथा 05 योजनाओं का लाकार्पण धनराशि 848.33 लाख तथा विधानसभा कपकोट की 15 योजनाओं का शिलान्यास धनराशि 4480.59 लाख तथा 09 योजनाओं का लोकार्पण धनराशि 1825.34 लाख इस प्रकार 14 योजनाओं का लोकार्पण तथा 27 योजनाओं का शिलान्यास कुल धनराशि 11187.17 लाख के विभिन्न विभागों के योजनाओं का लाकार्पण एवं शिलान्यास किया गया।





कार्यक्रम को प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत,विधायक कपकोट बलवंत सिंह भौर्याल अध्यक्ष जिला पंचायत बागेश्वर बसंती देव, क्षेत्रीय विधायक चन्दन राम दास, ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष भाजपा शिव सिंह बिष्ट, पूर्व विधायक शेर सिंह गढिया, विक्रम सिंह शाही, जिलाधिकारी विनीत कुमार, आईजी कुमाऊॅ अजय रौतेला, पुलिस अधीक्षक मणीकान्त मिश्रा, मुख्य विकास अधिकारी डीडी पंत, अपर जिलाधिकारी हेमन्त कुमार वर्मा, उप जिलाधिकारी बागेश्वर राकेश चन्द्र तिवारी, कपकोट प्रमोद कुमार, देवकी नन्दन जोशी, उमेश सिंह माजिला, कुंदन परिहार, सुरेश गढिया आदि मौजूद रहे। मुख्यमंत्री के जनपद आगमन पर जिलाधिकारी, आईजी कुमाऊॅ, पुलिस अधीक्षक सहित अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा पुष्प गुच्छ देकर अगवानी की गयी।
[smartslider3 slider=15]
