शुक्रवार को मुख्यमंत्री का पिथौरागढ़, बागेश्वर का दौरा

895पिथौरागढ़ बागेश्वर में करेंगे नए भाजपा कार्यालय का उदघाटन

दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून

प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत कल शुक्रवार को जनपद  पिथौरागढ़ और बागेश्वर के भ्रमण पर रहेंगे मुख्यमंत्री कल पिथौरागढ़ में नव निर्मित भाजपा कार्यालय का उद्धघाटन करेंगे उसके बाद जनपद बागेश्वर पहुंच कर विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण करने के साथ ही मण्डसेला बागेश्वर में नव निर्मित भाजपा कार्यालय का  लोकार्पण भी करेंगे।

मुख्यमंत्री के पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अुनसार  23 अक्टूबर, 2020 को 01.15 बजे नैनीसैनी एयपोर्ट पिथौरागढ से प्रस्थान कर 01.45 बजे पंडित ब्रदीदत्त पांडे राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय हैलीपैड बागेश्वर पहुंचेगे। 01.50 बजे पंडित ब्रदीदत्त पांडे राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय हैलीपैड से प्रस्थान कर 02.00 बजे लोक निर्माण विश्राम गृह बागेश्वर पहुंचेगे।

02.30 बजे लोक निर्माण विश्राम गृह बागेश्वर से प्रस्थान कर 02.40 बजे भाजपा कार्यालय मंडलसेरा बागेश्वर पहुंचेगे। 02.45 बजे से 03.00 बजे तक जनपद बागेश्वर के विकास कार्यो का शिलान्यास/लोकार्पण कर 03.00 बजे से 04.30 बजे बीजेपी कार्यालय का लोकार्पण एवं पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। 04.30 बजे भाजपा कार्यालय मंडलसेरा बागेश्वर से प्रस्थान कर 04.40 बजे लोक निर्माण विश्राम गृह बागेश्वर पहुंचकर रात्रि विश्राम करेंगे।

दिनांक 24 अक्टूबर, 2020 को प्रात: 10.00 बजे लोक निर्माण विश्राम गृह बागेश्वर से प्रस्थान कर 10.10 बजे विकास भवन बागेश्वर पहुंचेगे। 10.15 से 11.45 बजे तक जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। 11.45 बजे विकास भवन से प्रस्थान कर 12.00 बजे पंडित ब्रदीदत्त पांडे राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय हैलीपैड पहुंचकर 12.10 बजे जीटीसी हैलीपैड देहरादून के लिए प्रस्थान करेंगे।