पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण से 14 लोगों की मौत
दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून
पिछले कुछ दिनों से प्रदेश में कोरोना संक्रमण के आंकड़ों में कुछ कमी के बावजूद यहां मौतों का आंकड़ा कम नही हो पा रहा है आज फिर प्रदेश में इस महामारी से 14 लोगों की जान चली गयी है।
बुधवार को राज्य में कोरोना संक्रमण के 429केस सामने आने से यह आंकड़ा अब 56070 हो गया है।
आज प्रदेश में कोरोना के 429 नए केस आने से अब कुल एक्टिव केसों की संख्या 6145 हो गईं है । और आज अलग अलग अस्पतालों से 827 कोरोना मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज हो गए है।
आज 10428 सैम्पल की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आयी है वही अभी 15872 सैम्पल्स की जांच अभी प्रतीक्षारत है और आज 11937 सैम्पल्स जांच को भेजे गए है वर्तमान के कोरोना की डबलिंग रेट 83.92और रिकवरी रेट 87 प्रतिशत है और अ
भी तक इस महामारी से 796 मरीजो की मौत हो गई है।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार अल्मोड़ा जिले में आज 17 कोरोना संक्रमण के केस सामने आये है।वही बागेश्वर जिले में 9 कोरोना संक्रमण केस सामने आये है, चमोली जिले में 12और चम्पावत जिले में 22 वही देहरादून जिले में सर्वाधिक 157 और हरिद्वार जिले में 55 नैनीताल जिले में 42 वही पौड़ी जिले में 22 और पिथौरागढ़ जिले में 24 रुद्रप्रयाग जिले में 12 टिहरी जिले में 3 और उधम सिंह नगर में 40 उत्तरकाशी जिले में 14 मरीजो में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुयी है आज 14 मरीजो की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई है।और अभी तक 331 मरीज इस संक्रमण से ठीक होकर अन्य प्रदेशों में चले गए है।
