प्रदेश में कोरोना संक्रमण के आज 296 नये केस

पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण से 15 लोगों की मौत

दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून

सोमवार को राज्य में कोरोना संक्रमण के 296 केस सामने आने से यह आंकड़ा  अब 55347 हो गया है।

आज प्रदेश में कोरोना के 296 नए केस आने से अब कुल एक्टिव केसों की संख्या 6976 हो गईं है । और आज अलग अलग अस्पतालों से 664 कोरोना मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज हो गए है।
आज  9749 सैम्पल की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आयी है वही अभी 11298 सैम्पल्स की जांच अभी प्रतीक्षारत है और आज 9579 सैम्पल्स जांच को भेजे गए है वर्तमान के कोरोना की डबलिंग रेट 74.17और रिकवरी रेट 85 प्रतिशत है और अभी तक इस महामारी से 762 मरीजो की मौत हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार अल्मोड़ा जिले में आज 19 कोरोना संक्रमण के केस सामने  आये है।वही बागेश्वर जिले में 4 कोरोना संक्रमण केस सामने आये है,  चमोली जिले में 9 और चम्पावत जिले में  31 वही देहरादून जिले में सर्वाधिक  108 और हरिद्वार जिले में  26 नैनीताल जिले में 31 वही पौड़ी जिले में 12 और पिथौरागढ़ जिले में 10 रुद्रप्रयाग जिले में 6 टिहरी जिले में 1 और उधम सिंह नगर में 16 उत्तरकाशी जिले में 23 मरीजो में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुयी है आज 15 मरीजो की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई है।और अभी तक 303 मरीज इस संक्रमण से ठीक होकर अन्य प्रदेशों में चले गए है।