पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण से 13 लोगों की मौत
दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून
रविवार को राज्य में कोरोना संक्रमण के 526 केस सामने आने से यह आंकड़ा अब 55051 हो गया है।
आज प्रदेश में कोरोना के 526 नए केस आने से अब कुल एक्टिव केसों की संख्या 7373 हो गईं है । और आज अलग अलग अस्पतालों से 456 कोरोना मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज हो गए है। आज 8631 सैम्पल की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आयी है वही अभी 11831 सैम्पल्स की जांच अभी प्रतीक्षारत है और आज 7568 सैम्पल्स जांच को भेजे गए है वर्तमान के कोरोना की डबलिंग रेट 72.72और रिकवरी रेट 84 प्रतिशत है और अभी तक इस महामारी से 747 मरीजो की मौत हो गई है।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार अल्मोड़ा जिले में आज 4 कोरोना संक्रमण के केस सामने आये है।वही बागेश्वर जिले में 1 कोरोना संक्रमण केस सामने आये है, चमोली जिले में 28 और चम्पावत जिले में 12 वही देहरादून जिले में सर्वाधिक 181 और हरिद्वार जिले में 45 नैनीताल जिले में 58 वही पौड़ी जिले में 35 और पिथौरागढ़ जिले में 12 रुद्रप्रयाग जिले में 6 टिहरी जिले में 52 और उधम सिंह नगर में 60 उत्तरकाशी जिले में 32 मरीजो में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुयी है आज 13 मरीजो की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई है।और अभी तक 289 मरीज इस संक्रमण से ठीक होकर अन्य प्रदेशों में चले गए है।