गुरुवार को राज्य में कोरोना संक्रमण के 400 केस सामने आने से यह आंकड़ा अब 53359 हो गया है।
आज प्रदेश में कोरोना के 400 नए केस आने से अब कुल एक्टिव केसों की संख्या 7849 हो गईं है ।
आज 11365 सैम्पल की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आयी है वही अभी 14243 सैम्पल्स की जांच अभी प्रतीक्षारत है और आज 11703 सैम्पल्स जांच को भेजे गए है वर्तमान के कोरोना की डबलिंग रेट 56.29और रिकवरी रेट 83 प्रतिशत है और अभी तक इस महामारी से 702 मरीजो की मौत हो गई है।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार आज अल्मोड़ा जिले में राहत मिलते हुये एक भी कोरोना संक्रमण का केस सामने नही आया है।वही बागेश्वर जिले में 10 कोरोना संक्रमण केस सामने आये है, चमोली जिले में 64 और चम्पावत जिले में 10 वही देहरादून जिले में 70 और हरिद्वार जिले में सर्वाधिक76 नैनीताल जिले में 58 वही पौड़ी जिले में 13 और पिथौरागढ़ जिले में 22, रुद्रप्रयाग जिले में 19 टिहरी जिले में 3 और उधम सिंह नगर में 32 उत्तरकाशी जिले में 23 मरीजो में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुयी है आज 14 मरीजो की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई है।