देहरादून में सर्वाधिक 224 कोरोना संक्रमण के मामले आज
आज कोरोना संक्रमण से 11 लोगों की मौत
दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून
बुधवार को राज्य में कोरोना संक्रमण के 630 केस सामने आने से यह आंकड़ा अब 52959 हो गया है और देहरादून जिले में पिछले लंबे समय से सर्वाधिक कोरोना संक्रमण के मामले आना जनपद वासियो के लिए एक चिंता का विषय है अब प्रदेश के नागरिकों को ज्यादा जिम्मेदार और जागरूकता की जरूरत है।
आज प्रदेश में कोरोना के 630 नए केस आने से अब कुल एक्टिव केसों की संख्या 8637 हो गईं है ।
आज 12947 सैम्पल की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आयी है वही अभी 13839 सैम्पल्स की जांच अभी प्रतीक्षारत है और आज 11509 सैम्पल्स जांच को भेजे गए है वर्तमान के कोरोना की डबलिंग रेट 57.25और रिकवरी रेट 82 प्रतिशत है और अभी तक इस महामारी से 688 मरीजो की मौत हो गई है।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार
आज अल्मोड़ा जिले में राहत मिलते हुये एक भी कोरोना संक्रमण का केस सामने नही आया है।वही बागेश्वर जिले में 19 कोरोना संक्रमण केस सामने आये है, चमोली जिले में 28 और चम्पावत जिले में 9 वही देहरादून जिले में सर्वाधिक 224 और हरिद्वार जिले में 73 नैनीताल जिले में 61 वही पौड़ी जिले में 43 और पिथौरागढ़ जिले में 27, रुद्रप्रयाग जिले में 7 टिहरी जिले में 25 और उधम सिंह नगर में 82 उत्तरकाशी जिले में 32 मरीजो में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुयी है आज 11 मरीजो की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई है।
