आज कोरोना संक्रमण से 17 लोगों की मौत
दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून
सोमवार को राज्य में कोरोना संक्रमण के 510 केस सामने आने से यह आंकड़ा 52 हजार के पास पहुचना एक चिंता का विषय है हो सकता है आने वाले समय मे हालात और खराब हो जाएंगे अब प्रदेश के नागरिकों को ज्यादा जिम्मेदार और जागरूकता की जरूरत है।आज प्रदेश में कोरोना के 510 नए केस आने से अब कुल एक्टिव केसों की संख्या 8701हो गईं है वही कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा अब 51991 पर पहुच गया है।
आज 6477 सैम्पल की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आयी है वही अभी 14935 सैम्पल्स की जांच अभी प्रतीक्षारत है और आज 9673 सैम्पल्स जांच को भेजे गए है वर्तमान के कोरोना की डबलिंग रेट 50.67और रिकवरी रेट 81 प्रतिशत है और अभी तक इस महामारी से 669 मरीजो की मौत हो गई है।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार
आज अल्मोड़ा जिले में राहत मिलते हुये एक भी कोरोना संक्रमण का केस सामने नही आया है।वही बागेश्वर जिले में 2 कोरोना संक्रमण केस सामने आये है, चमोली जिले में 17और चम्पावत जिले में 16 वही देहरादून जिले में सर्वाधिक 204 और हरिद्वार जिले में 116 नैनीताल जिले में 40 वही पौड़ी जिले में 5 और पिथौरागढ़ जिले में 13, रुद्रप्रयाग जिले में 12 टिहरी जिले में 1 और उधम सिंह नगर में 56 उत्तरकाशी जिले में 28 मरीजो में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुयी है आज 17 मरीजो की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई है।
