शनिवार को राज्य में कोरोना संक्रमण के लिहाज से आज का दिन फिर से राहत भर रहा आज प्रदेश में सिर्फ 503 नये मामले सामने आए है लेकिन कोरोना केस 50 हजार से ऊपर पहुचना एक चिंता का विषय है हो सकता है आने वाले समय मे हालात और खराब हो जाएंगे अब प्रदेश के नागरिकों को ज्यादा जिम्मेदार और जागरूकता की जरूरत है।आज प्रदेश में कोरोना के 503 नए केस आने से अब कुल एक्टिव केसों की संख्या 8076 हो गईं है वही कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा अब 50062 पर पहुच गया है।
आज 7565 सैम्पल की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आयी है वही अभी 14485 सैम्पल्स की जांच अभी प्रतीक्षारत है और आज 8630 सैम्पल्स जांच को भेजे गए है वर्तमान के कोरोना की डबलिंग रेट 64.67और रिकवरी रेट 82 प्रतिशत है और अभी तक इस महामारी से 648 मरीजो की मौत हो गई है।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार
आज अल्मोड़ा जिले में राहत मिलते हुये एक भी कोरोना संक्रमण का केस सामने नही आया है।वही बागेश्वर जिले में 13 कोरोना संक्रमण केस सामने आये है, चमोली जिले में 4 और चम्पावत जिले में 10 वही देहरादून जिले में सर्वाधिक 142 और हरिद्वार जिले में 90 नैनीताल जिले में 71 वही पौड़ी जिले में 16 और पिथौरागढ़ जिले में 3, रुद्रप्रयाग जिले में 7 टिहरी जिले में 72 और उधम सिंह नगर में 32 उत्तरकाशी जिले में 34 मरीजो में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुयी है आज 13 मरीजो की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई है।