प्रदेश में आज कोरोना के 311 नये मामले

आज कोरोना संक्रमण से 11 लोगों की मौत

दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून

शुक्रवार को राज्य में कोरोना संक्रमण के लिहाज से आज का दिन राहत भर रहा आज प्रदेश में सिर्फ 311 कोरोना केस आने से अब कुल एक्टिव केसों की संख्या 8504 हो गईं है वही कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा अब 49559 पर पहुच गया है।

आज 5419 सैम्पल की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आयी है वही अभी 14982 सैम्पल्स की जांच अभी प्रतीक्षारत है और आज 8343 सैम्पल्स जांच को भेजे गए है वर्तमान के कोरोना की डबलिंग रेट 58.89 और रिकवरी रेट 81 प्रतिशत है और अभी तक इस महामारी से 636 मरीजो की मौत हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार
आज अल्मोड़ा जिले में 14 कोरोना संक्रमण के केस सामने आये है।वही बागेश्वर जिले में 3 कोरोना संक्रमण केस सामने आये है वही चमोली जिले में 4 वही देहरादून जिले में 67 वही हरिद्वार जिले में सर्वाधिक132 नैनीताल जिले में 2 वही पौड़ी जिले में 6 रुद्रप्रयाग जिले में 3 टिहरी जिले में 47 और उत्तरकाशी जिले में 33 मरीजो में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुयी है आज 11 मरीजो की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई है औरआज चम्पावत पिथौरागढ़ और उधम सिंह नगर में कोरोना संक्रमण का एक भी केस सामने नही आया है।