गुरुवार को राज्य में कोरोना संक्रमण के लिहाज से आज का दिन राहत भर रहा आज प्रदेश में सिर्फ 365 कोरोना केस आने से अब कुल एक्टिव केसों की संख्या 8544 हो गईं है वही कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा अब 49248 पर पहुच गया है।
आज 7776 सैम्पल की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आयी है वही अभी 13650 सैम्पल्स की जांच अभी प्रतीक्षारत है और आज 9919 सैम्पल्स जांच को भेजे गए है वर्तमान के कोरोना की डबलिंग रेट 42.60 और रिकवरी रेट 80 प्रतिशत है और अभी तक इस महामारी से 625 मरीजो की मौत हो गई है।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार आज आज अल्मोड़ा जिले में 13 कोरोना संक्रमण का मामला सामने आया है।वही बागेश्वर जिले में 6 कोरोना संक्रमण केस सामने आये है वही चमोली जिले में 41 चम्पावत जिले में 14 वही देहरादून जिले में सर्वाधिक 62 वही हरिद्वार में 44 नैनीताल जिले में 50 वही पौड़ी जिले में 39 पिथौरागढ़ जिले में 9 रुद्रप्रयाग जिले में 26 टिहरी जिले में 1 वही उधम सिंह नगर में 53 और उत्तरकाशी जिले में 7 मरीजो में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुयी है आज 14 मरीजो की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई है।