मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के विशेष कार्याधिकारी गोपाल सिंह रावत का आज कोरोना महामारी से निधन हो गया है वह पिछले कई दिनों से कोरोना से संक्रमित थे और अस्पताल में वेंटिलेटर पर थे, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अपने विशेष कार्यअधिकारी गोपाल रावत के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है ।
मुख्यमंत्री ने विशेष कार्याधिकारी गोपाल रावत के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि गोपाल रावत का निधन, मेरे लिए बड़ी व्यक्तिगत क्षति है। वे एक कुशल और योग्य अधिकारी थे। परमपिता परमेश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें और शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करें। गोपाल रावत के परिजनों के साथ मेरी गहरी संवेदनाएं हैं।