उत्तराखंड में आज कोरोना संक्रमण के रिकॉर्ड तोड़ 2078 नये मामले

देहरादून जिले में सर्वाधिक 668 कोरोना संक्रमण के मामले आज

दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून

प्रदेश में कोरोना का कहर बढ़ता ही जा रहा है रोज हजार के करीब नए मामले सामने आ रहे है लेकिन आज यह आंकड़ा दो हजार की संख्या पार कर गया आज प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 2078 नए मामले सामने आए है। प्रदेश में कंटेन्मेंट जोनों की संख्या बढ़ रही है और कोरोनासंक्रमण की स्थिति दिन प्रतिदिन खराब होती जा रही है।
प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में मानो कोरोना वायरस बेक़ाबू हुआ जा रहा है और दिन प्रतिदिन कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने से स्थिति और गंभीर होती जा रही है और दिन प्रतिदिन मौत के आंकड़े भी बढ़ते जा रहे है आज प्रदेश में 14 लोगो की कोरोना से मौत हो गयी है।

आज फिर प्रदेश में 2078 मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है इसके बाद प्रदेश में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 40085 हो गयी है इनमें से 26973 मरीज अभी तक यह जंग जीत चुके है वही 12465 केस अभी एक्टिव है जो विभिन्न अस्पतालों में इलाज करवा रहे है और प्रदेश में अभी तक 478 लोगो की इस संक्रमण से मौत हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हैल्थ बुलेटिन के अनुसार आज विभिन्न अस्पतालों से 878 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए है आज 14375 सैम्पल्स की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है और आज 8778 सैम्पल विभिन्न लैब्स में जांच को भेजे गये है अभी 11996 कोरोना जांच रिपोर्ट प्रतीक्षा में है आज अल्मोड़ा जिले में 43 कोरोना संक्रमण के मामले बागेश्वर जिले में 13 चमोली जिले में 54 चम्पावत जिले में 19 देहरादून जिले में सर्वाधिक 668 हरिद्वार जिले में 289 नैनीताल जिले में 231 पौड़ी जिले में 99 पिथौरागढ़ जिले में 39 रुद्रप्रयाग जिले में 13 टिहरी जिले में 146 उधम सिंह नगर जिले में 397 उत्तराकाशी जिले में 67 मरीज में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुयी है।

अब ट्रेवल हिस्ट्री के लिहाज से कम लेकिन अन्य संक्रमितों के संपर्क में आने से कोरोना संक्रमण के मामले दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे है ऐसे में प्रदेश वासियों को और ज्यादा सतर्कता बरतने की जरूरत है दी टॉप टेन न्यूज़ परिवार लोगों से अपील करता है कि सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पालन करे और कोरोना महामारी से सुरक्षित रहें।