उत्तराखंड मे 37139 हुए कोरोना संक्रमण के मामले

प्रदेश में कोरोना के आज 1192 नये मामले

राज्य में अभी 11714 एक्टिव केस

दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून

गुरुवार को राज्य में 1192 नए कोरोना केस आने से अब कुल एक्टिव केसों की संख्या 11714 हो गईं है वही कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा अब 37139 पर पहुच गया है।

आज 10887 सैम्पल की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आयी है वही अभी 13598 सैम्पल्स की जांच अभी प्रतीक्षारत है और आज 9178 सैम्पल्स जांच को भेजे गए है वर्तमान के कोरोना की डबलिंग रेट 20.38और रिकवरी रेट 66 प्रतिशत है और अभी तक इस महामारी से 460 मरीजो की मौत हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार आज
आज अल्मोड़ा जिले में 30 और बागेश्वर जिले में 13 कोरोना संक्रमण केस सामने आये है वही चमोली जिले में 67 चम्पावत जिले में 9 वही देहरादून जिले में सर्वाधिक 430 वही हरिद्वार में 149 नैनीताल जिले में 203 पौड़ी जिले में 52 पिथौरागढ़ जिले में 49 रुद्रप्रयाग जिले में 15 टेहरी जिले में 19 उधम सिंह नगर में 117 और उत्तरकाशी जिले में 39 मरीजो में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुयी है आज 13 मरीजो की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई है।