मंगलवार को राज्य में 1391 नए कोरोना केस आने से अब कुल एक्टिव केसों की संख्या 10739 हो गईं है वही कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा अब 34407 पर पहुच गया है।
आज 10189 सैम्पल की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आयी है वही अभी 12611 सैम्पल्स की जांच अभी प्रतीक्षारत है और आज 9835 सैम्पल्स जांच को भेजे गए है वर्तमान के कोरोना की डबलिंग रेट 21.44 और रिकवरी रेट 67 प्रतिशत है और अभी तक इस महामारी से 438 मरीजो की मौत हो गई है।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार आज आज अल्मोड़ा जिले में और बागेश्वर जिले में एक भी कोरोना संक्रमण केस सामने नही आया वही चमोली जिले में 7 चम्पावत जिले में 23 देहरादून जिले में 421 वही हरिद्वार में 219 नैनीताल जिले में 226 पौड़ी जिले में 38 पिथौरागढ़ जिले में 30 रुद्रप्रयाग जिले में 27 टेहरी जिले में 31 उधम सिंह नगर में 318 और उत्तरकाशी जिले में 51 मरीजो में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुयी है आज 9 मरीजो की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई है।