देहरादून जिले में सर्वाधिक 275 कोरोना संक्रमण के मामले आज
दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून
प्रदेश में कोरोना का कहर बढ़ता ही जा रहा है रोज हजार के करीब नए मामले सामने आ रहे है और प्रदेश में कंटेन्मेंट जोनों की संख्या बढ़ रही है और कोरोनासंक्रमण की स्थिति दिन प्रतिदिन खराब होती जा रही है।
प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में मानो कोरोना वायरस बेक़ाबू हुआ जा रहा है और दिन प्रतिदिन कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने से स्थिति और गंभीर होती जा रही है
आज फिर प्रदेश में 1015 मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है इसके बाद प्रदेश में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 28226 हो गयी है इनमें से 18783 मरीज अभी तक यह जंग जीत चुके है वही 8955 केस अभी एक्टिव है जो विभिन्न अस्पतालों में इलाज करवा रहे है और प्रदेश में अभी तक 377 लोगो की इस संक्रमण से मौत हो गई है।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हैल्थ बुलेटिन के अनुसार आज विभिन्न अस्पतालों से 521 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए है आज 9372 सैम्पल्स की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है और आज 8116 सैम्पल विभिन्न लैब्स में जांच को भेजे गये है अभी 12451 कोरोना जांच रिपोर्ट प्रतीक्षा में है आज अल्मोड़ा जिले में 24 कोरोना संक्रमण के मामले बागेश्वर जिले में 18 चमोली जिले में 24 देहरादून जिले में सर्वाधिक 275 हरिद्वार जिले में 157 नैनीताल जिले में 118 पौड़ी जिले में 58 पिथौरागढ़ जिले में 41 रुद्रप्रयाग जिले में 30 टिहरी जिले में 21 उधम सिंह नगर जिले में 248 उत्तराकाशी जिले में 1 मरीज में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हु
यी है।
अब ट्रेवल हिस्ट्री के लिहाज से कम लेकिन अन्य संक्रमितों के संपर्क में आने से कोरोना संक्रमण के मामले दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे है ऐसे में प्रदेश वासियों को और ज्यादा सतर्कता बरतने की जरूरत है दी टॉप टेन न्यूज़ परिवार लोगों से अपील करता है कि सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पालन करे और कोरोना महामारी से सुरक्षित रहें।
