बुधवार को 535 मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि

अब प्रदेश में 16549 पॉजिटिव केस

दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून

कोरोना संक्रमण के लिहाज से देहरादून हरिद्वार और उधम सिंह नगर के साथ आज नैनीताल जिले में भी कोरोना संक्रमण के ज्यादा मामले सामने आए है।जो दिन प्रतिदिन चिंता का कारण बनते जा रहे है और दिन प्रतिदिन कोरोना संक्रमण बेक़ाबू होता जा रहा है।

आज बागेश्वर जिले में 13 मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है वही चमोली जिले में 22 और चंपावत जिले में 20 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है आज संक्रमण के लिहाज से देहरादून में सबसे ज्यादा 170 कोरोना संक्रमित मिले हैं वही हरिद्वार जिले में 80 और नैनीताल जिले में 81 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है और पौड़ी जिले में 25 लोगों में पिथौरागढ़ जिले में 7 लोगों में रुद्रप्रयाग जिले में 2 लोगों में टिहरी गढ़वाल में 36 लोगों में उधम सिंह नगर जिले में 64 और उत्तरकाशी जिले में 15 लोग कोरोना संक्रमण के शिकार हो गए है।

आज 535 केस मिलने के बाद प्रदेश में अब कुल पॉजिटिव केसों की संख्या 16549 हो गयी है वही अभी तक 11524 लोग इस महामारी से जंग जीत चुके है और 4749 मरीज प्रदेश के विभिन्न अस्पतालों में कोरोना का ईलाज करवा रहे है। 57 लोग इस महामारी से ठीक होकर अन्य राज्यो को चले गए है वही प्रदेश में अब तक 219 लोगो की जान कोरोना से चली गयी है।