उत्तराखंड के दो अध्यापक रास्ट्रीय शिक्षक पुरुस्कार 2020 से समानित

दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून

रास्ट्रीय शिक्षक पुरुस्कार मिलना किसी भी शिक्षक के लिए बहुत बड़े सम्मान की बात होती है शिक्षक के साथ साथ यह पुरस्कार उस प्रदेश को भी समानित कर देता है जिसके वह निवासी होते है और यही गौरव उत्तराखंड को उसके दो शिक्षकों से मिला है और इस अवसर पर मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने प्रदेश के दो अध्यापकों को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2020 के लिये चयनित होने पर उन्हें बधाई दी है। राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वालों में प्रधानाचार्य जी.एच.एस.एस पुडकुनी, कपकोट (बागेश्वर) के डा. केवलानन्द काण्डपाल तथा उप प्रधानाचार्य एकलव्य मॉडल रेजिडेंशियल स्कूल जोगला, कालसी देहरादून की सुश्री सुधा पैन्यूली शामिल हैं।

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित हमारे इन अध्यापकों ने देश में प्रदेश का नाम रोशन किया है। उन्होंने इस सम्मान को अन्य शिक्षकों के लिये भी प्रेरणादायी बताया है। उन्होंने कहा कि देश में एकलव्य मॉडल रेजिडेंशियल स्कूलों में सम्मानित होने वाली सुश्री सुधा पैन्यूली पहली अध्यापिका हैं, यह भी प्रदेश के लिये गर्व की बात है।