आज फिर 325 कोरोना संक्रमित मिले

प्रदेश में अब 11940 हुए कोरोना संक्रमण के मामले

दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून

प्रदेश में बात अगर कोरोना संक्रमण की हो तो स्थिति दिन प्रतिदिन खराब होती जा रही है।आज फिर प्रदेश में 325 मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है इसके बाद प्रदेश में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 11940 हो गयी है इनमें से 7748 मरीज अभी तक यह जंग जीत चुके है वही 3997केस अभी एक्टिव है जो विभिन्न अस्पतालों में इलाज करवा रहे है और प्रदेश में अभी तक 151 लोगो की इस संक्रमण से मौत हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हैल्थ बुलेटिन के अनुसार आज विभिन्न अस्पतालों से 246 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए है और आज सबसे ज्यादा संक्रमण के मामले हरिद्वार जिले में 135 मरीज मिले है उसके बाद नैनीताल में 62 देहरादून जिले में 34 रुद्रप्रयाग जिले में 27 ऊधम सिंह नगर जिले में 23 टेहरी जिले में 16 चमोली जिले में 13 अल्मोडा जिले में 9   पौड़ी जिले में 3 और चंपावत जिले में 2 मरीजो में और पिथौरागढ़ जिले में 1 व्यक्ति में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। बागेश्वर और उत्तरकाशी जिले में एक भी व्यक्ति में कोरोना संक्रमण की शिकायत नही मिली।

अब ट्रेवल हिस्ट्री के लिहाज से कम लेकिन अन्य संक्रमितों के संपर्क में आने से कोरोना संक्रमण के मामले दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे है ऐसे में प्रदेश वासियों को और ज्यादा सतर्कता बरतने की जरूरत है दी टॉप टेन न्यूज़ परिवार लोगों से अपील करता है कि सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पालन करे और कोरोना महामारी से सुरक्षित रहें।