आज फिर 298 कोरोना संक्रमित मिले

प्रदेश में अब 8552 हुए कोरोना संक्रमण के मामले

दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून

प्रदेश में बात अगर कोरोना संक्रमण की हो तो स्थिति दिन प्रतिदिन खराब होती जा रही है।आज फिर प्रदेश में 298 मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है इसके बाद प्रदेश में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 8552 हो गयी है इनमें से 5427 मरीज अभी तक यह जंग जीत चुके है वही 2989 केस अभी एक्टिव है जो विभिन्न अस्पतालों में इलाज करवा रहे है और प्रदेश में अभी तक 98 लोगो की इस संक्रमण से मौत हो गई है।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हैल्थ बुलेटिन के अनुसार आज विभिन्न अस्पतालों से 194 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए है और आज सबसे ज्यादा संक्रमण के मामले देहरादून जिले में 68 मरीज मिले है उसके बाद उधम सिंह नगर में 56 हरिद्वार जिले में 38 उत्तरकाशी जिले में 34 नैनीताल जिले में 33 टेहरी जिले में 30 बागेश्वर जिले में 21 चमोली जिले में 9 अल्मोड़ा में 5 पौड़ी जिले में 2 और पिथौरागढ़ जिले में 2 मरीजो में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।

अब ट्रेवल हिस्ट्री के लिहाज से कम लेकिन अन्य संक्रमितों के संपर्क में आने से कोरोना संक्रमण के मामले दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे है ऐसे में प्रदेश वासियों को और ज्यादा सतर्कता बरतने की जरूरत है दी टॉप टेन न्यूज़ परिवार लोगों से अपील करता है कि सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पालन करे और कोरोना महामारी से सुरक्षित रहें।