उत्तराखंड में आज शाम तक 1303 कोरोना संक्रमित

आज प्रदेश में 89 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि

दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून

प्रदेश में दिन प्रतिदिन कोरोना संक्रमितों का  आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है आज प्रदेश में 89 लोगों में कोरोनावायरस संक्रमण की पुष्टि होने के बाद अब यह 1303 तक पहुंच गया है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में अभी अभी तक 423 व्यक्ति स्वस्थ होकर अस्पतालों से डिस्चार्ज हो चुके हैं आज भी एक व्यक्ति कोरोना संक्रमण से ठीक हुआ है आज 2:00 बजे जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में31 कोरोना मामले सामने आए थे और 2:00 बजे बाद 58 मामलों में कोरोना संक्रमण  की पुष्टि होने पर यह आंकड़ा 89 हो गया है। दोपहर बाद सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमण के मामले हरिद्वार जिले से आए हैं ।