दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून
देहरादून शहर में एक और कोरोना पॉजिटिव केस सामने आने से राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या 70 हो गई है।

अभी-अभी प्राप्त जानकारी के अनुसार आदर्श कॉलोनी 6 नंबर पुलिया रिंग रोड निवासी एक
52 साल की महिला इलाज करवा कर दिल्ली से लौटी थी इसे प्रशासन ने होम क्वॉरेंटाइन किया था।
क्योंकि महिला दिल्ली से इलाज करा कर लौटी थी इस वजह से उसका सैंपल जांच के लिए भेजा गया था महिला की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर महिला को इलाज के लिए दून मेडिकल कॉलेज में भर्ती कर दिया गया है ।
