उधम सिंह नगर जिले में कल चार कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर चंपावत प्रशासन अलर्ट मोड पर

दी टॉप टेन न्यूज़ बनबसा-
उधम सिंह नगर जिले में बीते रोज बाहरी राज्यो से आये चार लोगों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद ग्रीन ज़ोन में पड़ने वाले जिले चंपावत में अब विशेष एहतियात बरती जा रही है। उधम सिंह नगर चम्पावत बॉर्डर पर बाहरी राज्यो से जिले में आने वाले यात्रियों को सीमा पर ही अब सघन मेडिकल सुपरविजन से गुजरना पड़ रहा है।

हर यात्री की स्वास्थ्य कर्मी जंहा वन टू वन विशेष स्क्रीनिग कर रहे है। वही जिले के अंदर बाहरी राज्यो से आने वाली रोडवेज या अन्य वाहनों को सेनेटाइज किया जा रहा है। ताकि कोई भी संक्रमित व्यक्ति जिले के भीतर प्रवेश ना कर सके। वही खुद टनकपुर एसडीएम जंहा बनबसा बॉर्डर पर मौजूद रह कर मौके पर मोजूद पुलिस स्वास्थ्य व अन्य कर्मियों को अलर्ट पर रहने के निर्देश दे रहे है। साथ ही कोई भी संधिग्ध व्यक्ति के आने की दशा में उसे आइसोलेट करने कर आदेश भी दिए गए है।

फिलहाल बाहरी राज्यो से आने वाले यात्रियों के संक्रमित पाए जाने के बाद चम्पावत जिला प्रशासन विशेष एहतियात बरत रहा है। ताकि कोई भी संकमण जिले के भीतर ना हो पाए।

