उत्तराखंड में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 54 हुई

देर शाम एम्स ऋषिकेश में 2 नए मामले आए सामने

दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून

उत्तराखंड में अब कोरोनावायरस पॉजिटिव की संख्या की बढ़कर 54 हो गई है देर शाम हेल्थ बुलेटिन जारी होने के बाद एम्स ऋषिकेश में 2 नए मामले सामने आने पर अब कोरोना संक्रमितओं की संख्या मे इजाफा हो गया है।

जानकारी के अनुसार एक 26 वर्षीय स्टाफ नर्स जोकि जनरल सर्जरी वार्ड ऐम्स ऋषिकेश में तैनात है और एक 56 वर्षीय अटेंडेंट में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है इस तरह आज ऋषिकेश में 3 कोरोनावायरस से संक्रमित मामले सामने आए हैं।

एक महिला में आज दिन में ही कोरना संक्रमण की पुष्टि हुई थी जो कि नैनीताल जिले से ब्रेन स्ट्रोक का इलाज करवाने एम्स ऋषिकेश में भर्ती हुई थी महिला की कोरोनावायरस की जांच पहले नेगेटिव आई थी कल बुखार होने पर दोबारा जांच करवाने पर आज महिला की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आयी हैं।
इस तरह देहरादून जिले में तीन और नए कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं

Verified by MonsterInsights