बलजीत सिंह क्षेत्रीय आबकारी अधिकारी पद पर खटीमा में है कार्यरत
मानवीय सभ्यता की रक्षा को एक सिख फिर से आया आगे

दी टॉप टैन न्यूज़(खटीमा)-
कोरोना महामारी से विश्व को बचाने हेतु भारत मे चल रहे एंटी कोरोना वैक्सीन प्रशिक्षण हेतु आबकारी इंस्पेक्टर ने मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड को पत्र भेज देह दान की इच्छा जताई है। देह दान करने वाले बलजीत सिंह वर्तमान में क्षेत्रीय आबकारी निरीक्षक खटीमा के पद पर कार्यरत है,आबकारी इंस्पेक्टर बलजीत विश्व को इस महामारी से बचाने को स्वेच्छा से देह दान करने को आगे आये है।
गौरतलब है कि पूरा विश्व इस समय कोरोना महामारी से त्राहिमाम है। भारत मे भी कोरोना महामारी का व्यापक असर देखने को मिल रहा है। ऐसे में कई कोरोना वॉरियर्स अपनी जान की परवाह ना करते हुए इस महामारी के खिलाफ लड़ रहे है। लेकिन खटीमा में एक ऐसा कोरोना वॉरियर्स सामने आये है जिसने भारतीय चिकित्सको को कोरोना महामारी से निजात दिलाने हेतु मानवीय शरीर मे वैक्सीन का प्रशिक्षण करने हेतु अपने स्वास्थ्य देह को दान करने की उत्तराखण्ड सरकार से अनुमति मांगी है।भारतीय चिकित्सको को स्वस्थ्य शरीर एंटी कोरोना वैक्सीन प्रशिक्षण हेतु दान देने की इच्छा जाहिर करने वाले बलजीत सिंह उधम सिंह नगर जिले के खटीमा में क्षेत्रीय आबकारी निरीक्षक के पद पर कार्यरत है।
इस प्रक्रिया के लिए आबकारी अधिकारी बलजीत ने उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री को पत्र भेज खुद के शरीर को कोरोना वैक्सीन प्रशिक्षण हेतु दान दिए जाने की अनुमति मांगी है।कोरोना वैक्सीन प्रशिक्षण हेतु अपनी देह दान करने वाले आबकारी इंस्पेक्टर बलजीत के अनुसार व सिख समुदाय से आते है ओर जब भी संसार मे मानवीय सभ्यता को खतरा पैदा हुआ है उनका समाज सबसे आगे खड़ा हुआ है।

क्योंकि इस समय पूरा विश्व कोरोना महामारी से जूझ रहा है। कोरोना की रोकथाम हेतु डॉक्टर वैक्सीन की खोज को प्रशिक्षण कर रहे है इसलिए स्वस्थ शरीर व अविवाहित होने के चलते व मानव समाज की रक्षा को स्वेच्छा से अपने शरीर को कोरोना वैक्सीन प्रशिक्षण हेतु दान देना चाहते है जिसकी अनुमति हेतु उन्होंने उत्तराखण्ड मुख्यमंत्री,प्रधानमंत्री व महामहिम राष्ट्रपति को पत्र भेज दिया है। उन्हें जब भी वैक्सीन प्रशिक्षण के लिए जंहा भी बुलाया जाएगा व खुद को वहां पहुँच प्रस्तुत कर देंगे।
