9 महीने का नन्हा बालक जीता कोरोना की जंग

दी टॉप टेन न्यूज देहरादून

कोरना संक्रमण को लेकर प्रदेश में देहरादून से आज एक अच्छी खबर है दून अस्पताल में भर्ती 9 महीने का कोरोना संक्रमित बच्चा जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा था मात्र 6 दिनों के इलाज में ठीक हो गया है बच्चे की दो बार की कोरोना जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है इसलिए बच्चे को अस्पताल से डिस्चार्ज कर क्वॉरेंटाइन रखा जाएगा।

गौरतलब है कि बच्चे के पिता कोरोना पॉजिटिव निकले थे जो   इलाज के बाद सही हो कर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं और बच्चे की मां की कोरोना जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई थी।

वही बच्चे ने भी मात्र 6 दिनों के इलाज में कोरोना को मात दे दी है इस संबंध में दून अस्पताल के डॉ एन एस खत्री जोकि कोरोना के स्टेट कोऑर्डिनेटर है ने बताया कि छोटे बच्चे की इम्यूनिटी पावर बहुत स्ट्रांग होती है बच्चे के शरीर में एंटीबॉडी मां से मिलती है साथी मां का दूध भी बच्चे के लिए अमृत का काम करता है इम्यूनिटी पावर स्ट्रांग होने के कारण ही यह बच्चा इतनी जल्दी रिकवर हो गया।

देहरादून में एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया

देहरादून में आज एक 55 वर्षीय व्यक्ति मे कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है यह व्यक्ति सील हुई आजाद कॉलोनी में रह रहा था और यह पश्चिम बंगाल का निवासी बताया जा रहा है इसके साथ ही प्रदेश में अब कोरोना संक्रमित व्यक्तियों की की संख्या 47 हो गई है।