मित्र पुलिस की दानवीरता मुख्यमंत्री राहत कोष में तीन करोड़ का सहयोग करेंगे

दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून

प्रदेश में कोरोनावायरस की लड़ाई में राज्य की मित्र पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद है वह संकट की घड़ी में विभिन्न  भूमिकाओं में नजर आ रही है सड़क चौराहों पर ड्यूटी देने से लेकर गरीब असहाय व्यक्तियों को भोजन सामग्री उपलब्ध करवाने तक और हर जरूरतमंद की मदद के साथ अपने अपने थाना क्षेत्र के अंतर्गत गरीब परिवारों को लॉक डाल तक गोद लेना वह हर काम पूरी तत्परता और शिद्दत से कर रही है और इस काम में सिपाही से लेकर अफसर तक हर कोई सहयोग कर रहे हैं।

इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए राज्य के पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था अशोक कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तराखंड पुलिस स्वैच्छिक योगदान के तहत मुख्यमंत्री राहत कोष में 3 करोड रुपए की सहायता राशि देगी और यह धनराशि राजपत्रित अधिकारियों के तीन दिन के वेतन और अराजपत्रित अधिकारी और कर्मचारियों के एक दिन के वेतन कटौती से दिया जाएगा।
उत्तराखंड पुलिस का यह सहयोग जहां काबिले तारीफ है वही राज्य के अन्य विभागों के लिए भी एक नजीर है।