कोरोना रिपोर्ट के आधार पर जिलों को ग्रीन और रेड जोन में रखा जाएगा
दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून
देश भर में जहां कोरोना संक्रमण के मामले दिन प्रतिदिन बढ़ते ही जा रहे हैं वहीं उत्तराखंड के लिए आज राहत की खबर यह है कि आज आई 90 सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव है वहीं राज्य में अभी तक कोरोना कैजुअलिटी जीरो है।
वही हरिद्वार में कोरोना के 2 मरीज मिलने के बाद प्रदेश में अब मरीजों की संख्या 37 पहुंच गई है इसके साथ ही अभी तक 7 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं कोरोना के कहर को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में 3 मई तक लॉक डाउन बढ़ा दिया है।
राज्य में हर जिले में कोरोना के मरीजों की संख्या को देखते हुए जिलों को ग्रीन जोन और रेड जोन में डाला गया है इसी आधार पर 20 अप्रैल के बाद तय किया जाना है की छूट मिलेगी या नहीं ज्यादा जानकारी के लिए अपर सचिव युगल किशोर पंत द्वारा जारी वीडियो देखिए ।
