खटीमा विधायक पुष्कर सिंह धामी के पिता का लंबी बीमारी के बाद हुआ देहांत

दिल्ली के मैक्स अस्पताल में ली अंतिम सांस,क्षेत्र में शोक की लहर

दी टॉप टैन न्यूज़(खटीमा)- 

उत्तराखण्ड की 70 विधानसभा खटीमा के विधायक पुष्कर सिंह धामी के पिता सूबेदार शेर सिंह धामी जी का लंबी बीमारी के बाद बीते रोज निधन हो गया।दिल्ली के मैक्स अस्पताल में लंबे समय भर्ती विधायक धामी के पिता ने अंतिम सांस ली। खटीमा विधानसभा के विधायक पुष्कर सिंह धामी के पिता के निधन की खबर पहुँचते ही पूरे खटीमा विधानसभा में शोक की लहर फैल गई।

विधायक पुष्कर धामी के पिता ने  75 साल की उम्र में अंतिम सांस ली।  उन्होंने सेना के महर रेजिमेंट में रहकर  पूर्व में देश सेवा की थी। पूर्व सैनिक सूबेदार शेर सिंह धामी जी का अंतिम संस्कार नगर तराई गांव की नेपाल सीमा पर किया गया।
विधायक पुष्कर धामी के पिता पिथौरागढ़ जनपद के कनालीछीना क्षेत्र के टुंडी गांव के जंहा मूल निवासी थे वही वह पूर्व में ही पहाड़ से आकर खटीमा की नेपाल सीमा से लगे नगरा तराई गांव में बस गए थे।

विधायक पुष्कर सिंह धामी ने  अपने पिता के देहांत की सूचना शोशल मीडिया के माध्यम से आमजनता को दी। साथ ही कोरोना संक्रमण काल के चलते विधायक धामी ने शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए आने वाले लोगो से शोशल डिस्टेंस बनाये रखने की भी अपील की।

शुक्रवार को दिल्ली के मैक्स अस्पताल से विधायक धामी के पिता जी का पार्थिव शरीर जंहा उनके गांव नगरा तराई पहुँचा,वही नगरा तराई के ही श्मशान घाट में विधायक पुष्कर धामी ने नम आंखों से अपने पिता के पार्थिव शरीर को मुखाग्नि देकर अंतिम विदाई दी। अंतिम संस्कार के समय कोरोना संक्रमण के चलते शोशल डिस्टेंसिंग का खास ख्याल भो रखा गया।

विधायक पुष्कर सिंह धामी के पिता के देहांत पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत,सांसद अजय टम्टा,राज्यपाल महाराष्ट्र भगत सिंह कोश्यारी, उधम सिंह नगर  नैनीताल  लोकसभा सीट के सांसद  अजय भट्ट  और  कपकोट बागेश्वर  के विधायक बलवंत सिंह  भौर्याल  सहित प्रदेश के तमाम मंत्री व विधायकों ने शोक संवेदना व्यक्त कर श्रधांजलि अर्पित की है।

Verified by MonsterInsights