लॉक डाउन के उल्लंघन पर होगी सख्त कार्रवाई :मुख्यमंत्री उत्तराखंड

दी टॉप टेन न्यूज़ (देहरादून)
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों से एक मीटिंग की।
इस मीटिंग में उन्होंने कोरोनावायरस संक्रमण को फैलने से बचाव के लिए होम क्वॉरेंटाइन किए गए लोगों पर पैनी नजर रखने के निर्देश दिए है।
तथा लॉक डाउन के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई के भी निर्देश दिए गए इसके साथ की पुलिस के आला अधिकारियों को कोरोना से संबंधित झूठी अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई करने के और प्रशासन के साथ सहयोग न करने वालों पर भी कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए हैं।


मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के पास जरूरी दवाइयों का भरपूर स्टॉक है।
गौरतलब है कि राज्य में  कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने के बाद शासन प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है और राज्य के मुखिया स्वयं स्थिति नियंत्रण हेतु पेनी नजर रख रहे हैं और प्रशासन से प्रतिदिन अपडेट ले रहे हैं।

Verified by MonsterInsights