रिखणीखाल के दियोड़ में 100डेज टीवी मुक्त शिविर

दी टॉप टेन न्यूज़ /देहरादून

प्रखण्ड रिखणीखाल के ग्राम पंचायत काण्डा के दियोड़ में टीवी मुक्त भारत अभियान के तहत शहीद हरेंद्र सिंह नेगी स्मृति राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रिखणीखाल की ओर से दिनांक 29 मई से 08जून तक टीवी उन्मूलन शिविरायोजन के क्रम में लगाया गया जिसमें 52लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई। स्वास्थ्य जांच में छाती का एक्स-रे,ब्लड सुगर, रक्तचाप की जांच की गई तथा विविध समस्याओं के निराकरण हेतु दवा वितरित की गई। शिविर की शुरुआत ग्राम पंचायत प्रधान बिनीता ध्यानी तथा चिकित्साधिकारी डॉ सुरभि यादव, डॉट्स सुपरवाइजर महेंद्र सिंह रावत ने किया। जिसमें एक्स रे टैक्निशियन पंकज पंवार लैब टैक्नीशियन अंकित बड़थ्वाल, ए एन एम प्रीतम पंवार,आशा कविता देवी ,राम सिंह,गंगा देवी, धनपाल आदि मौजूद रहे।इस अवसर पर क्षय रोग से बचाव हेतु आवश्यक जानकारी दी गई तथा सभी से एहतियात बरतने को कहा गया। ग्राम पंचायत प्रधान बिनीता ध्यानी ने समय समय पर इस तरह के स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किए जाने व स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की सभी ग्राम वासियों से अपील की।