दी टॉप टेन न्यूज़
सेलाकुई/देहरादून, उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) पछुवादून द्वारा सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के बहादुरपुर, राजावाला एवं सेलाकुई क्षेत्र में एक व्यापक सदस्यता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता यूकेडी के केंद्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुकरेती ने की।
इस अवसर पर सैकड़ों महिलाओं, युवाओं एवं पूर्व सैनिकों ने उत्तराखंड क्रांति दल की सदस्यता ग्रहण कर पार्टी की नीतियों एवं उत्तराखंड के जनहित के मुद्दों पर विश्वास व्यक्त किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुकरेती ने कहा कि उत्तराखंड के मूल मुद्दों, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और प्रदेश के संसाधनों पर स्थानीय लोगों के अधिकारों की लड़ाई को और मजबूत करने के लिए अधिक से अधिक लोगों का यूकेडी से जुड़ना आवश्यक है।
सदस्यता अभियान के दौरान पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने लोगों को यूकेडी की विचारधारा एवं राज्य आंदोलन की विरासत से अवगत कराया तथा प्रदेश हित में संगठित होकर कार्य करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में केंद्रीय महामंत्री गणेश प्रसाद काला, केंद्रीय संगठन मंत्री खैरवार, जिला कार्यकारी अध्यक्ष अतुल बेंजवाल, युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष विपिन अंथवाल, निरंजन चौहान, पंकज रावत, नीरज सती, सुमित राणा, सपना चौहान, मोहन सिंह रावत, एबल सिंह, देवेंद्र सिंह, रेनू, रेखा राणा, संगीता, विद्या स्वामी, गोदांबरी देवी, सुलोचना देवी, ज्योति चौहान, सरोज भट्ट, सूरज सिंह नेगी, जगदीश सिंह नेगी, श्याम लाल डोभाल, रमेश भट्ट, पी.पी. जुयाल, नरेश कुमार, सुखविंदर सिंह, मनीष कुमार, महिपाल सिंह, नागेंद्र सिंह, अरविंद सिंह, रविंद्र बिष्ट, वीरेंद्र सिंह चौहान, विजय सिंह बुटोला, संतान सिंह, हरेंद्र रावत, संदीप गोदियाल, विनोद सिंह कटियाल, बहादुर थापा, भजराम, प्रेम सिंह नेगी, हरिकृष्ण नौटियाल, राम प्रसाद भट्ट, राजवीर सिंह रावत, पृथ्वी सिंह रावत, सुरेंद्र सिंह रावत, इंदर सिंह चौहान, नावेद सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी नवसदस्यों का स्वागत करते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का संकल्प लिया गया।
