खटीमा विधायक पुष्कर सिंह धामी ने क्षेत्रवासियों से की अपील

दी टॉप टेन न्यूज़ (खटीमा) खटीमा के विधायक पुष्कर सिंह धामी ने क्षेत्र की जनता से अपील की है कि कोरोना वायरस से संक्रमण से बचाव के लिए आप सब के सहयोग की आवश्यकता ह| आप सब केंद्र और राज्य सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पालन करें|

आवश्यकता ना होने पर घरों से बाहर ना निकले अफवाहों पर ध्यान ना दें जरूरत से ज्यादा सामान घरों में स्टोर ना करें हमारे पास खाद्य सामग्री राशन से लेकर फल दवाइयां मास्क सैनिटाइजर किसी भी चीज की कमी नहीं है|

साथ ही विधायक धामी ने कहां की यदि जनता को किसी भी तरह की असुविधा होती है या सहायता की आवश्यकता होती है तो या फिर किसी भी प्रकार की जानकारी और सूचना के आदान-प्रदान हेतु कोतवाली खटीमा का  नंबर  प्रयोग करें  जो कि 24 घंटे आपकी सेवा के लिए उपलब्ध रहेगा| यह नंबर है- 05943250037