दी टॉप टेन न्यूज़/ देहरादून
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सेविका, मिनी कर्मचारी संगठन ने मानदेय में वृद्धि समेत तीन सूत्री मांगों को लेकर सोमवार को तहसील में धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने तहसील प्रशासन के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी भेजा है।
सोमवार को दुगड्डा, द्वारीखाल, जयहरीखाल, रिखणीखाल ब्लॉक के आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका तहसील में एकत्र हुए। उन्होंने तीन सूत्री मांगों को लेकर नारेबाजी करते हुए धरना प्रदर्शन किया। धरना सभा में संगठन की जिलाध्यक्ष बसंती रावत ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सभी विभागों की रीढ़ हैं। विभागों की ओर से जो भी कार्य आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सौंपे जाते हैं, उन्हें वह पूरी ईमानदारी व निष्ठा के साथ करते हैं। इसके बावजूद आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को नौ हजार व सहायिका को पांच हजार रुपये मानदेय दिया जा रहा है।जिलाध्यक्ष ने आह्वान किया कि अगर विभाग की ओर से किसी आंदोलनकारी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से स्पष्टीकरण मांगा जाता है तो घबराएं नहीं। प्रदर्शनकारियों में ब्लॉक अध्यक्ष संगीता भट्ट, गीता, गोदांबरी, सुषमा, अनीता, मंजू, उषा, सरिता, विजयलक्ष्मी, पुष्पा, राजश्री, मंजू, नीलम, बबीता, सतेश्वरी, गुड्डी, विलोचना आदि शामिल रहे।
संगठन की प्रमुख मांगें
मानदेय में राज्य सरकार 140 रुपये प्रतिदिन और केंद्र सरकार 150 रुपये प्रतिदिन की करे वृद्धि।सेवानिवृत्ति पर 10 लाख रुपये भुगतान का शासनादेश हो जारी। अन्यथा वेतन से न की जाए 300 रुपये मासिक की कटौती।आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बायोमेट्रिक मशीन से न जोड़कर मेनुअल की जाए उपस्थिति दर्ज।कांग्रेस व यूकेडी ने दिया आंदोलन को समर्थन
पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी की अगुवाई में महानगर कांग्रेस अध्यक्ष मीना बछवान, पूर्व ब्लाक प्रमुख गीता नेगी, महानगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुधा असवाल, नगर प्रवक्ता राकेश शर्मा, महामंत्री हेमचंद पवार ने धरना स्थल पर पहुंचकर आंदोलनकारियों को अपना समर्थन दिया। वहीं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को महेंद्रपाल सिंह रावत अध्यक्ष पूर्व सैनिक संघर्ष समिति कोटद्वार ने दिया अपना समर्थन दिया
वहीं यूकेडी के वरिष्ठ नेता डॉ. शक्तिशैल कपरवाण समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने भी आंदोलन को अपना समर्थन दिया है।

