दी टॉप टेन न्यूज़/ देहरादून
खटीमा उधम सिंह नगर : संयुक्त राष्ट्र के “प्लांट-फॉर-द-प्लैनेट” कार्यक्रम के तहत दिनांक 2 फरवरी, 2026 को राजीव गांधी नवोदय विद्यालय, खटीमा के चयनित बच्चों के लिए क्राफ्ट कार्यशाला आयोजन किया गया। कार्यशाला के मेंटर निर्मल न्योलिया ने बताया कि स्थानीय पारिस्थितिकी के जुड़ी जैव सामग्री कांस तथा मूँज के इस्तेमाल से “किरन” स्वयं सहायता समूह दियाँ से आमंत्रित रिसोर्स पर्सन शिव कुमारी तथा सुनील देवी ने 16 बच्चों को थारू क्राफ्ट की बारीकियों से अवगत कराया। यह बच्चे पिछले 10 महीने से अकादमी की विभिन्न गतिविधियों से जुड़े रहे हैं। यह कार्यशाला बच्चों में कौशल विकास के साथ सतत विकास के अंतर्गत शिक्षा तथा पर्यावरण संरक्षण के वैश्विक लक्ष्यों को ध्यान में रखकर आयोजित कराई गई है। कार्यशाला का संचालन अकादमी के एक्सपर्ट रोहित बिष्ट ने किया जो तराई में स्कूली शिक्षा में बच्चों के नेतृत्व क्षमता संवर्धन पर काम कर रहे हैं। बच्चों द्वारा स्कूल स्तर पर पहली बार थारू संस्कृति से जुड़ी क्राफ्ट कला के माध्यम से विविध उत्पाद बनाना जाना जिसे अगले सत्र में दृश्य कक्षा के माध्यम से कक्षा कक्ष की गतिविधियों से जोड़ा जाएगा। जो राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2000 में भी सुझाया गया है। स्थानीय घास द्वारा बच्चों के नन्हे हाथों द्वारा बनाए जा रहे सरल परन्तु सुंदर डिजाइनों का प्राचार्य प्रमोद कुमार पाण्डेय, धर्मेंद्र कापड़ी, डॉ हेमलता पाठक, ललित जोशी, अनिल राठौर, योगेन्द्र सिंह तथा अन्य बच्चों व शिक्षकों ने अवलोकन किया और उनके इस कार्य की सराहना की।
