एल्डिको कंपनी में लगी आग, लाखों का नुकसान

दी टॉप टेन न्यूज़ /देहरादून

कोटद्वार : भाबर ग्रोथ सेंटर स्थित एल्डिको कंपनी में शार्ट सर्किट के कारण भीषण आग लग गई। दमकल विभाग ने घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से कंपनी का स्क्रैप जलकर खाक हो गया।

जानकारी के अनुसार, घटना शुक्रवार रात की है। कंपनी में मौजूद कुछ श्रमिकों को गोदाम से धुंआ निकलते हुए दिखाई दिया। जैसे ही श्रमिक गोदाम के समीप पहुंचे उन्हें आग की लपटे दिखाई दी। घटना की सूचना दमकल को दी गई। दमकल अधिकारी रणधीर सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही वह अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए थे। बताया कि गोदाम में रखा प्लास्टिक का स्क्रैप तेजी से जल रहा था। करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। बताया कि आग का मुख्य कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है

Verified by MonsterInsights