दी टॉप टेन न्यूज/ देहरादून
क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय मॉडल कैरियर सेंटर अल्मोड़ा में क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी आर के पंत के दिशानिर्देशन में एक दिवसीय भव्य रोजगार मेले का आयोजन किया गया। रोजगार मेले में एल आई सी अल्मोड़ा, बाहर से आई विभिन्न कंपनियों हीरो मोटोकॉप, सुजुकी मोटर्स, टाटा मोटर्स, मैंन पॉवर ग्रुप कंपनी द्वारा अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया गया । क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय के यंग प्रोफेशनल शुभम शर्मा ने रोजगार मेले के संदर्भ में बताया कि रोजगार हेतु 74 बेरोजगार अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया । 14 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार के उपरांत चयन किया गया, और कंपनियों द्वारा नियुक्ति पत्र भी दिए गए। 50 अभ्यर्थियों को द्वितीय साक्षात्कार हेतु शार्टलिस्ट किया गया। रोजगार मेले में कार्यालय के पदस्थापित अन्वेषक कम संगणक मनोज बिष्ट द्वारा अभ्यर्थियों को कौशल विकास से संबंधित जानकारी दी गई। मेले को सम्पन्न कराने में कार्यालय की प्रशासनिक अधिकारी बीना बिष्ट, प्रधान सहायक भुवनेश कांडपाल , कनिष्ठ सहायक मनोज सिंह मेहरा, मोहित पांडे, पंकज कुमार का सहयोग रहा। नियुक्ति मिलने पर दीपिका, शुभम जोशी, और निर्मल जोशी ने प्रसन्नता व्यक्त की।
