31 मार्च तक प्रदेश के सभी शिक्षण संस्थान बंद :मीनाक्षी सुंदरम

एहतियात के तौर पर उत्तराखंड शासन द्वारा स्कूल किए गए बंद

दी टॉप टेन न्यूज़ (देहरादून)- उत्तराखंड में भी अन्य प्रदेशों की तरह कोरोना वायरस से बचाव /एहतियात रखते हुए प्रदेश के सभी विद्यालय कक्षा प्रथम से लेकर 12वीं तक 31 मार्च तक के लिए बंद कर दिए गए हैं। सचिव विद्यालय शिक्षा मीनाक्षी सुंदरम उत्तराखंड शासन द्वारा देर रात एक आदेश जारी करते हुए कहा गया कि कोरोना वायरस आपदा के रूप में विश्व भर में प्रकोप फैला रहा है अतः प्रदेश में बचाव और रोकथाम  को दृष्टिगत रखते हुए प्रदेश के सभी विद्यालय 31 मार्च तक बंद रहेंगे ।लेकिन बोर्ड की परीक्षाएं यथावत जारी रहेंगी ।

लेकिन पत्र में पत्रांक संख्या नहीं होने के कारण जब टॉप टेन न्यूज़ द्वारा मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह से इस विषय में जानकारी मांगी गई तो उन्होंने बताया कि यह पत्र सही है सभी विद्यालयों में अवकाश रहेगा लेकिन बोर्ड की परीक्षाएं यथावत जारी  रहेंगी ।