उच्च अधिकारियों के आदेश पर भी बनबसा बैराज चौकी पुलिस नही दिख रही संजीदा

दीपक फुलेरा
दी टॉप टेन न्यूज़(बनबसा)- उत्तराखण्ड की बनबसा नेपाल सीमा पर पुलिस के लाख दावों के बावजूद बाइक से सवारी ढोने का खेल नही रुक रहा है।बनबसा में बेरोकटोक बाइक पर सवारी भर सवारी को नेपाल तक ले जाने का अवैध कारोबार जारी है। वही इंडो नेपाल सीमा पर मौजूद बैराज पुलिस चौकी बनबसा से नेपाल तक सवारी ढोते इन बाइक सवारों पर अंकुश लगाने में पूरी तरह नाकाम साबित होती भी दिख रही है।

पूरे मामले के अनुसार चम्पावत जिले की बनबसा इंडो नेपाल सीमा पर परिवहन नियमो को ताक पर रख बाइक से सवारी ढोने का अवैध कारोबार बदस्तूर जारी है। हालांकि पूर्व में हुई तमाम शिकायतों के बाद बनबसा पुलिस बाइक पर सवारी ढोने वालो पर अंकुश लगाने के लाख दावे करती हो लेकिन बनबसा में बाइक पर सवारी भरते ऐसे बाइक सवार पुलिस के दावों की हवा निकालते आज भी दिख रहे है।

जो कि बनबसा से नेपाल गड्ढा चौकी तक 200 से 250 रुपये ले सवारी ढोने का अवैध कारोबार करते है।परिवहन नियमो की धज्जियां उड़ाते इन बाइक सवारों को नेपाल सीमा पर स्थित बैराज पुलिस चौकी पर भी रोकने की जहमत नही उठाई जाती।जबकि भारत व नेपाल के दर्जनों बाइक सवार बनबसा नेपाल सीमा पर बाइक से अवैध सवारियां ढोने का अवैध कारोबार कर रहे है।

वही चंपावत जिले के पुलिस कप्तान लोकेश्वर सिंह के भी बाइक पर सवारी ढोने का मामला संज्ञान में है। जिस पर पुलिस कप्तान इस अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने को नेपाल के सीमान्त प्रशासन से इस इश्यू पर चर्चा कर बनबसा में इस तरह का अवैध कारोबार करने वालो को थाने में बुला नोटिस जारी करने की बात कह चुके है।लेकिन इस सबके बावजूद बाइक पर सवारी ढोने वाले खुले आम सवारी भर बैराज चौकी पुलिस के आगे से नेपाल को फर्राटा भर रहे है। लेकिन मुस्तेदी का दावा करने वाली बैराज चौकी पुलिस इन बाइक सवारों को रोकने की जहमत तक नही उठा रही है। इस सबके पीछे क्या वजह है यह जांच का विषय है।

चंपावत जिले की भारत नेपाल सीमा पर बाइक पर सवारी ढोने का मामला बार बार उठने के बावजूद बनबसा बैराज पुलिस चौकी उच्च अधिकारियों के आदेश को दरकिनार कर आखिर कैसे इस बाइक पर सवारी ढोने के कारोबार को पनपने दे रही है।

आखिर किस लालच के चलते इस तरह के बाइक सवारों पर पुलिस अंकुश लगाने की जहमत नही उठा रही है।ये बड़ा सवाल है? लेकिन इस आशंका से भी इंकार नही किया जा सकता कि संवेदनशील नेपाल सीमा पर कभी भी इस तरह बाइक पर अवैध सवारी ढोने वाले लोग चंद पैसों के लालच में देश विरोधी तत्वों को कभी भी नेपाल से भारत पहुँचा भारत की सुरक्षा को खतरे में डाल दे। जिस पर पुलिस के उच्च अधिकारियों संजीदा होने की आवश्यकता है।साथ ही सीमा पर लापरवाही बरतने वाले पुलिस कर्मियों व अधिकारियों पर भी नकेल कसी जाए ताकि इस तरह के अवैध कारोबार को पनपने दे देश की सुरक्षा को खतरे में ना डाला जा सके।

