दी टॉप टेन न्यूज़ /देहरादून
इस बार दीपावली पर्व कब मनाया जाए इसे लेकर आमजन में भ्रम की स्थिति बनी हुई है कुछ लोग इस पर्व को 31 अक्टूबर को मनाने की बात कह रहे है वहीं कुछ लोगो का मत है की त्योहार 1 नवंबर को मनाया जाय।
फिलहाल दीपावली पर्व को लेकर पूर्व में घोषित अवकाश में संशोधन करते हुए इसे अब 31 अक्टूबर करने का शासनादेश जारी किया गया है।
जारी शासनादेश के अनुसार
उत्तराखण्ड राज्य में सार्वजनिक अवकाश घोषित किये जाने विषयक अधिसूचना संख्या-1881/xxxi (15) G/23-74 (सा0) / 2016, दिनांक 26 दिसम्बर, 2023 के द्वारा दीपावली पर्व हेतु घोषित सार्वजनिक अवकाश दिनांक 01 नवम्बर, 2024 (शुक्रवार) में संशोधन करते हुए दिनांक 31 अक्टूबर, 2024 (गुरुवार) को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाता है। उक्त के अतिरिक्त दिनांक 01 नवम्बर, 2024 को कार्यालय यथावत् खुले रहेंगें।
उक्त विज्ञप्ति को इस सीमा तक संशोधित समझा जाय, अन्य शर्ते यथावत्
रहेगी।