नागरिक संसोधन बिल पर सांसद अजय टम्टा ने की पीसी

सीएए पर जनता को समझाने पहुँचे अपनी लोकसभा क्षेत्र

दी टॉप टैन न्यूज़(टनकपुर)- केंद्र सरकार के नागरिक संसोधन बिल पर देश भर में मचे विरोध प्रदर्शन के बाद केंद्र सरकार ने अपने मंत्री,सांसदों व भाजपा विधायकों को देश भर में अपने अपने क्षेत्रों में घूम सीएए के समर्थन में माहौल बनाने की जिम्मेदारी दी है। इसी मिशन को लेकर अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ सांसद अजय टम्टा आज अपने संसदीय क्षेत्र चम्पावत जिले के टनकपुर पहुँचे । सांसद टम्टा ने इस दौरान टनकपुर क्षेत्र के भाजपा कार्यकताओ से मुलाकात कर सीएए बिल के समर्थन में जानकारी दी। 
वही इस दौरान सीएए बिल के पत्रक बांट ,कार्यकर्ताओ से आम जनता के बीच जाकर कांग्रेस द्वारा इस बिल के खिलाफ फैलाई जा रही भ्रांतियों को दूर करने की बात कही। वही सांसद टम्टा ने मीडिया को प्रेस वार्ता के माध्यम से बताया कि देश मे कांग्रेस केंद्र सरकार के सीएए बिल के विरोध में माहौल बना रही है।जबकि यह बिल नागरिक देने वाला है ना कि देश मे किसी की नागरिकता छीनने वाला।जो लोग वर्षों से हमारे देश मे नागरिकता ना मिल पाने की वजह से परेशान है उन्हें इस बिल के माध्यम से आसानी से नागरिकता मिल पाएगी।

 जबकि कांग्रेस देश भर में अराजकतत्वों को भड़का इस बिल के माध्यम से सरकारी सम्पत्तियो में तोड़ फोड़ करवाने का काम कर रही है। जबकि भाजपा सरकार का यह बिल देश हित मे है।कांग्रेस जंहा 70 सालों में देश को कुछ नही दे पाई वही वह अब नागरिक संसोधन बिल पर अल्पसंख्यक वर्ग को भड़का देश मे माहौल खराब करने में लगी है।जबकि सरकार इस बिल के माध्यम से वंचितों को नागरिकता देने का काम करेगी। वही वह सांसद होने के चलते अपने संसदीय क्षेत्र की जनता के बीच सीएए बिल के वाजिब तथ्यों को जनता के बीच रखने अपने क्षेत्र में पहुँचे है। कांग्रेस का इस बिल के प्रति दुष्प्रचार उनकी कुछ ना कर पाने की हताशा को दर्शा रहा है। यह बिल जंहा देश वासियों की हित मे है वही किसी भी भारतीय नागरिक की नागरिकता इस बिल के माध्यम से नही छीनने जा रही है।