खटीमा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने आखिर क्यों किया सत्याग्रह,जानिए?


दी टॉप टैन न्यूज़(खटीमा)- देश भर में केंद्र सरकार के एनआरसी व सीएए बिल का जंहा  कांग्रेस विरोध कर रही है वही खटीमा में भी आज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने पूर्व यूथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष भुवन कापड़ी के नेतृत्व में ब्लॉक परिसर सत्याग्रह कर अपना विरोध जताया।
खटीमा ब्लॉक के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार के एनआरसी व सीएए बिल के विरोध में गांधी वादी तरीके से सत्याग्रह कर धरना ने गांधी जी के भजन सुन अपना विरोध जताया। इस अवसर पर पूर्व यूथ कांग्रेस अध्यक्ष भुवन कापड़ी ने कहा कि देश व सविधान बचाने को लेकर आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खटीमा में गांधीवादी तरीके सत्याग्रह कर अपना विरोध जताया है। क्योंकि देश मे भाजपा की सरकार के एनआरसी व सीएए के काले कानून से पूरे देश मे अराजकता का माहौल है।देश की सरकार दूसरे देश को लोगो को लेकर जंहा लाकर नागरिकता देने का काम कर रही है वही अपने देश के लोगो को घुसपैठिया साबित करने में लगी।

इसलिए आज खटीमा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा गांधीवादी तरीके से सत्याग्रह कर अपना विरोध जता उस काले क़ानून को वापस लेने की मांग की है।ताकि मोदी सरकार के इस काले कानून के वापस होने से देश भर में फैले अराजकता के माहौल से देश की आवाम को मुक्ति मिल पाए।