पर्यावरण मित्रो का आरोप,नोकरी के नाम पर वसूला पैसा

तत्कालीन नगर पालिका ईओ,चेयरमैन पिता व कर्मचारी नेताओ पर लगाये आरोप

दी टॉप टैन न्यूज़(खटीमा)-  सीमान्त नगर पालिका खटीमा में एक बार फिर पैसे लेकर सफाई कर्मियों को भर्ती किये जाने का जिन्न बाहर आ गया है। सफाई कर्मियों ने एसडीएम खटीमा को शिकायती पत्र सौंप उनसे पैसे लेकर पर्यावरण मित्र के रूप में उन्हें भर्ती किये जाने के आरोप लगाए है।

आज लगभग 14 सफाई कर्मियों ने व्यक्तिगत शिकायती पत्र एसडीएम खटीमा निर्मला बिष्ट को सौंप नगर पालिका कर्मचारी,कर्मचारी नेता व जनप्रतिनिधियों पर उनसे पैसा लेकर पर्यावरण समिति के माध्यम से भर्ती करने की शिकायत की है। पीड़ित सफाई कर्मियों ने इस दौरान कहा कि फरवरी माह में नगर पालिका खटीमा में मोहल्ला स्वच्छता समिति के माध्यम से 166 कर्मचारियों को पर्यावरण मित्र के रूप में नगर पालिका खटीमा में रखा गया था। जिसमे सभी कर्मचारियों से पैसे लेकर उन्हें भर्ती किया गया था। लेकिन 6 माह बाद नियुक्ति को नियम विरुद्ध बताकर 85 सफाई कर्मियों को बिना नोटिस हटा दिया गया। साथ ही पांच माह का वेतन भी उन्हें नही मिला। 
जबकि उन्हें नोकरी में जमानत राशी के तौर पर पैसा लेकर भर्ती किया गया था। तभी से वह लोग आंदोलित है लेकिन उनकी कोई सुनवाई नही हो रही है। आज उन्होंने एसडीएम खटीमा को शिकायती पत्र सौंप पैसा लेकर भर्ती करने वाले लोगो पर कार्यवाही की मांग की है। बड़ी बात इस मामले में यह है कि सफाई कर्मियों ने निवर्तमान ईओ, चेयरमैन पिता व सफाई कर्मचारी नेता सहित कई लोगो पर नोकरी के नाम पर पैसा लिए जाने के आरोप लगाए है।
 एसडीएम निर्मला बिष्ट ने सफाई कर्मियों की शिकायत पर इस मामले को लेकर जंहा स्थानीय पुलिस को निर्देशित किया है वही इस प्रकरण की जांच कर दोषी लोगो के खिलाफ कार्यवाही किये जाने का भी सफाई कर्मियों को आश्वाशन दिया है। फिलहाल खटीमा नगर पालिका जहां अक्सर विवादों में रहती है। वही पर्यावरण मित्रो की भर्ती के दौरान  नगर पालिका कर्मियो ,कर्मचारी नेता व चेयरमेन के पिता पर पर्यावरण मित्रो के ताजा आरोपो ने खटीमा नगर पालिका को एक बार फिर चर्चाओं में ला दिया है।