खूब सिंह विकल बनें भारतीय मजदूर ट्रेड यूनियन के उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष

उद्योग मालिकों और कामगारों के बीच स्वस्थ और पारदर्शिता पूर्ण संबंध स्थापित करने का काम करेगी बीजेएमटीयूः विकल

दी टॉप टेन न्यूज (सितारगंज)- सामाजिक व राजनैतिक क्षेत्र में विभिन्न दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर चुके वरिष्ठ नेता व सामाजिक कार्यकर्ता खूब सिंह ‘विकल’ को भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन का उत्तराखंड अध्यक्ष बनाया गया है। श्री विकल के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर तमाम संगठनों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। विकल ने कहा कि बीजेएमटीयू संगठित व असंगठित सभी क्षेत्र के कामगारों के बीच काम करेगी। 

भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शांत प्रकाश जाटव ने शुक्रवार को सितारगंज विधानसभा क्षेत्र के पूर्व भाजपा प्रत्याशी एवं वरिष्ठ नेता खूब सिंह ‘विकल’ को बीजेएमटीयू का उत्तराखंड अध्यक्ष बनाने की घोषणा की। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की पृष्ठभूमि के विकल भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा, प्रशिक्षण संवाद के राष्ट्रीय सह प्रशिक्षण प्रभारी के साथ ही भाजपा में तमाम पदों की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। इसके अलावा वे भाजपा विचार परिवार के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, अखिल भारतीय हिन्दू जाटव महासभा के राष्ट्रीय महासचिव, ग्राम स्वराज मंच, एकल विद्यालय अभियान के प्रदेश संयोजक, चमार रेजीमेंट फोरम भारत के राष्ट्रीय महासचिव समेत कई सामाजिक संगठनों का काम देख रहे हैं। 

सेवा के क्षेत्र में भी विकल ने कार्य करते हुए रोटी बैंक व कपड़ा बैंक खोला हुआ है। पेशे से पत्रकार खूब सिंह ‘विकल’ विषम परिस्थितियों में भी संघर्ष कर जीतने का हौंसला रखते हैं। इसी कारण जनता में उनकी अच्छी पैठ है। 
विदित हो कि विकल जहां कुशल रणनीतिकार, संगठनकर्ता और ओजस्वी वक्ता के रूप में जाने जाते हैं। वहीं भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन का अध्यक्ष बनाए जाने पर विकल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष शांत प्रकाश जाटव का आभार जताते हुए कहा कि उन्हें संगठन ने जो जिम्मेदारी सौंपी है उसे वह पूरी ईमानदारी और कर्मठता से निभाएंगे। उन्होंने कहा कि बीजेएमटीयू उद्योग मालिकों और कामगारों के बीच स्वस्थ और पारदर्शिताू पूर्ण संबंध स्थापित करने का काम करेगी। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही बीजेएमटीयू की उत्तराखंड इकाई के साथ.साथ जिला स्तर पर गठन किया जाएगा। विकल के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर तमाम राजनीतिक व सामाजिक संगठनों  ने उन्हें बधाई दी हैं।

Verified by MonsterInsights