प्रदेश में मानव वन्य जीव संघर्ष के बढ़ रहे मामले,गुलदार के हमले में एक बच्चे की गई जान एक अन्य बच्चा बुरी तरह घायल तीन अन्य व्यस्क गुलदार के हमले में हुए घायल

 

दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून

रुद्रपुर/देहरादून/खटीमा: प्रदेश में मानव वन्य जीव संघर्ष की घटनाएं दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है।

आज उधम सिंह नगर जिले के नानकमत्ता में अपने खेत में चारा काट रही मां के सामने ही खेत में खेल रहे चार वर्षीय मासूम को तेंदुए ने मार डाला। मां और आसपास चारा काट रहीं महिलाओं के शोर मचाने पर तेंदुआ बच्चे को छोड़कर भाग गया। गले पर तेंदुए के दांत लगने से बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई थी। वही सूचना पर वन विभाग व पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

रविवार शाम करीब पांच बजे ग्राम टुकड़ी निवासी सुखविंदर कौर पत्नी मंगल सिंह अपने चार वर्षीय बेटे जसवंत सिंह को लेकर गांव की अन्य महिलाओं के साथ पशुओं के लिए खेत से चारा लेने गई थी। सुखविंदर ने बेटे को खेत की मेड़ के पास खेलने के लिए छोड़ दिया और चारा काटने लगी।

इसी दौरान पास के गन्ने के खेत में छिपे तेंदुए ने मासूम पर हमला कर दिया। तेंदुए को देखते ही मां और अन्य महिलाओं ने शोर मचाया, जिससे घबराकर तेंदुआ मासूम को छोड़ गन्ने के खेत में चला गया। गर्दन पर तेंदुए के दांत लगने से मासूम की मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं दूसरी घटना देहरादून के कैनल रोड की है जहां रविवार की शाम 5:30 बजे के आसपास एक तेंदुए ने बालक के ऊपर पीछे से हमला कर बुरी तरह से घायल कर दिया और उसका सर के पीछे से मांस काट कर बुरी तरह घायल कर दिया लेकिन गनीमत रही की बालक की जान इस हमले के बावजूद बच गई।

जानकारी के अनुसार 12 वर्षीय बालक का नाम निखिल पुत्र शेर बहादुर जो कि चिरोंवाली में रहता है आज शाम जंगली जानवर के हमले में बुरी तरह घायल हो गया था. जिसके पश्चात् बालक दून अस्पताल में इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है. बालक के प्राथमिक उपचार के बाद CT स्कैन किया गया है. डॉक्टर्स के अनुसार CT स्कैन नॉर्मल है और बालक वर्तमान में सामान्य स्थिति में है।

वहीं तीसरा मामला उधम सिंह नगर के ही खटीमा क्षेत्र के घोसिकुआ भुडाई गांव का है जहां बीते रोज शाम को घर के आंगन में सो रहे लोगो पर गुलदार ने हमला कर दिया।

इस हमले में तीन लोग गंभीर रूप से हुए घायल हो गए जानकारी के अनुसार तीनो घायल विवाह कार्यक्रम में शामिल होने को गांव पहुंचे थे।

घायलों को नागरिक अस्पताल खटीमा में इलाज के लिए भर्ती किया गया है. गांव के उप प्रधान लक्ष्मण सिंह राणा ने वन विभाग को ज्ञापन सौंप घायलों के इलाज को मुवावजा की मांग करी है।

Verified by MonsterInsights