बागेश्वर में आने वाली 2 जनवरी को महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्वेश्य से किया जायेगा “चेली ब्वारी” कौतिक का आयोजन

 

दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून

बागेश्वर : बागेश्वर में आने वाली 2 जनवरी को चेली ब्वारी कौतिक का आयोजन किया जाएगा. महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किए जा रहे कार्यक्रम में बागेश्वर जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों से 15 से 20 हजार महिलाओं द्वारा प्रतिभा किया जाएगा। बागेश्वर की जिलाधिकारी अनुराधा पाल ने आज ज़िलाधिकारी कार्यालय में चेली ब्वारी कौतिक पोस्टर का विमोचन किया।

इस विषय जिलाधिकारी अनुराधा पाल ने कहा कि चेली ब्वारी कौतिक महिला सशकितकरण की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि 2 जनवरी को आयोजित होने जा रहे इस सम्मेलन में जनपद के अलग अलग स्थानों की झलक भी देखने को मिलेगी। उन्होंने कहा कि चेली ब्वारी सम्मेलन में अलग अलग क्षेत्रों में कार्य कर रही महिलाओं को समान्नित भी किया जाएगा।

कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री महिलाओं से सीधे संवाद करेंगे। उन्होंने बताया कि राज्य के विकास में महिलाओं का बहुत बड़ा योगदान रहा है। चिपको आंदोलन, शराब बंदी, राज्य निर्माण सहित विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं का योगदान अग्रणी रहा है। इस सम्मेलन के माध्यम से महिलाओं को जहां स्वरोजगार अपनाने की दिशा में मदद मिलेगी।

वहीं उनके द्वारा बनाये गए उत्पादों का प्रदर्शन भी किया जाएगा। कहा कि जनपद के अलग अलग पट्टियों में होने वाले उत्पादों का प्रदर्शन तो होगा ही। साथ ही महिलाओ द्वारा छोलिया नृत्य की आकर्षक प्रस्तुतियां भी होगी।

वहीं इस कौतिक में आत्मरक्षा के गुर सीख रहे महिलाओं द्वारा ताईक्वांडो का लाइव प्रदर्शन भी किया जायेगा और कपकोट से लेकर बागेश्वर तक महिला सशकितकरण को लेकर साइकिल रैली भी आयोजित की जाएगी।

इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी आर सी तिवारी, अपर जिलाधिकारी एन एस नबियाल, एसडीएम मोनिका आदि मौजूद थे।

Verified by MonsterInsights